-
रामेश्वरम: तमिलनाडु की मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ने वाला नया पंबन रेलवे पुल बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद यह पुल ट्रेनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। यह भारत का पहला ऐसा रेलवे पुल है, जो अत्याधुनिक लिफ्ट स्पैन तकनीक से लैस है।.