-
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि क्रैडिट सूचना कंपनियों (सीआईसी) के खिलाफ ग्राहकों की शिकायतों में बढ़ौतरी हुई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि केंद्रीय बैंक के पर्यवेक्षण मूल्यांकन में क्रैडिट सूचना कंपनियों के आचरण को लेकर ‘कुछ चिंताएं’ देखी गई हैं।