-
लंदन: पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का मानना है कि पांच टेस्ट मैचों की कठिन श्रृंखला से पहले भारत में इंग्लैंड की ‘मैच तैयारी की कमी’ एक ‘समस्या’ हो सकती है लेकिन रोहित शर्मा की टीम को पछाड़ने के लिए उन्हें टीम के ‘बैजबॉल’ (हर हाल में आक्रामक होकर खेलने की रणनीति)रवैये पर भरोसा है।