-
जम्मू/नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि हर नागरिक की जान कीमती है और सरकारी अधिकारियों को इसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए। कोर्ट ने निर्देश दिया कि जंतर-मंतर पर चल रही भूख हड़ताल के दौरान क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की मेडिकल स्थिति की रोजाना क्लिनिकल निगरानी की जाए।.