-
रोमख: फेडेरिको चीसा के पहले हाफ में दागे दो गोल की बदौलत गत चैंपियन इटली ने शुक्रवार को यहां उत्तरी मैसेडोनिया को 5-2 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। इटली की ओर से चीसा के अलावा मातियो डेरमियान, जियाकोमो रास्पाडोरी और स्टीफन अल शारावे ने गोल दागे।.