-
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में चालू साल के पहले नौ माह जनवरी-सितंबर के दौरान 1.5 करोड़ रुपये अधिक कीमत के लक्जरी घरों की बिक्री दोगुना होकर 13,630 इकाई रही है। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले साल की समान अवधि में दिल्ली-एनसीआर में लक्जरी घरों की बिक्री 6,210 इकाई रही.