-
मुंबई: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 29 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी तथा कच्चे तेल के दाम में तेजी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।.