-
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के एक बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “पूरा देश, सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।” देवड़ा के इस बयान को लेकर विपक्ष खासकर कांग्रेस ने तीखी आलोचना की.