-
चंडीगढ़: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा हिसार जोन के तहत आने वाले हिसार, भिवानी, सिरसा, जींद, चरखी दादरी और फतेहाबाद के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई पांच मई को डीएचबीवीएन हिसार के कार्यालय में की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई करेगी।.