-
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल तीन बड़ी परियोजनाओं की मिली सौगात। पर्यटन विकास कार्यों के तहत मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम कॉरिडोर निर्माण में आएगी तेजी। 26.48 करोड़ से अधिक की दी गई प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति, भूमि क्रय के लिए पांच करोड़ की पहली किस्त जारी। कलश चौराहे से हरैया चौराहे तुलसीपुर के बीच बहुप्रतीक्षित आरओबी निर्माण को शासन से मिली स्वीकृति, 3489.33 लाख की पहली किस्त भी जारी की। मां पाटेश्वरी देवी मंदिर मुख्य गेट से चीनी मिल मार्ग तक 5.225 किमी मार्ग का होगा चौड़ीकरण, शासन से 2 करोड़ 52 लाख 22 हजार की धनराशि अवमुक्त।