-
जालंधरः पंजाब सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने विधानसभा हलका आदमपुर में ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत डोर-टू-डोर मुहिम की शुरुआत की।.