मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म‘फाइटर’ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर 25 जनवरी को प्रदर्शित हुयी है।
मुंबई: फिल्ज़्म 'भक्षक' में अभिनय करने वाली अभिनेत्री साई ताम्हणकर ने कहा कि उनके लिए भक्षक' का हिस्ज़्सा बनना गर्व की बात है। साथ ही उन्ज़्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं का हिस्सा बनना खास है जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से परे हो। क्राइम थ्रिलर 'भक्षक' ने न केवल नेटफ्लिक्स इंडिया की शीर्ष फिल्मों में प्रमुख स्थान हासिल किया है, बल्कि नंबर एक का प्रतिष्ठित रैंक भी हासिल कर लिया है।
मुंबई: अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए मशहूर 'कुंडली भाग्य' के सह-कलाकार श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर हाल ही में एक कार्यक्रम में मिले। उनकी इस मुुलाकात ने सोशल मीडिया पर उनके लिए प्रशंसा का माहौल बना दिया है। शो में श्रद्धा डॉ. प्रीता की भूमिका में हैं, जबकि धीरज ने करण लूथरा की भूमिका निभाई है।
नई दिल्ली: शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 55.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह फिल्म अमित जोशी तथा आराधना शाह द्वारा लिखित और निर्देशित है।
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म‘सिंघम अगेन’की शूटिंग शुरू कर दी है। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म‘सिंघम अगेन’बना रहे हैं।यह फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।
मुंबई: एक्ट्रेस सोनम कपूर, जो अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में न्यूयॉर्क में चल रहे न्यूयॉर्क फैशन वीक में डिजाइनर टॉमी हिलफिगर के शो में नजर आई। एक्ट्रेस ने डबल ब्रेस्टेड ब्लू पैंट सूट पहना हुआ है, साथ ही ब्लू और वाइट स्ट्रिप शर्ट भी कैरी की हुई है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
मुंबई: वैलेंटाइन वीक के अवसर पर 22 रोमांटिक फिल्में री- रिलीज की गयी हैं। पीवीआर आईनॉक्स ने वेलेंटाइन वीक के अवसर पर कई रोमांटिक फिल्मों को री- रिलीज किया है।
मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणवीर सिंह सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहीरो शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सुपरहिट टीवी सीरियल शक्तिमान में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का किरदार निभाया था।
मुंबई: टीवी सेंसेशन निया शर्मा ने असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में देवी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर के बाहर क्लिक की गई फोटोज को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फोटोज में निया पाउडर पिंक कलर के सलवार सूट और मैचिंग दुपट्टा में नजर आ रही है।
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।जियो स्टूडियोज ने बी62 स्टूडियोज के सहयोग से फिल्म आर्टिकल 370 ट्रेलर रिलीज़ किया। इस फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगी।
नई दिल्ली: ब्लेंडर्स प्राइड ग्लासवेयर फैशन नेक्स्ट के पहले संस्करण में फैशन डिज़ाइनर रिमज़िम दादू ने युवा दिल की आज़ादी को अपनाने की ओर समर्पित चयनशील कैप्सूल कलेक्शन को प्रदर्शित किया जिसका शो स्टॉपर अभिनेत्री सोनम कूपर रही। वैश्विक फैशन और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स के प्रभावों को प्रस्तुत करते हुए,