मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा मकवाना, निशांत जैसी फिल्मों में काम करना चाहती है। महिमा मकवाना ने टीवी शो ‘मोहे रंग दे’, सीआईडी, ‘आहट’, ‘मिले जब हम तुम’,‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में काम किया है। महिमा ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया। महिमा मकवाना ने सलमान खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म अंतिम से बॉलीवुड में डेब्यू किया।