-
करसोग। विकास खंड करसोग में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ के अंतर्गत प्रथम बीपीएल क्लस्टर कार्यक्रम का आयोजन मिनी सचिवालय करसोग में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी करसोग सुरेंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम में विकास खंड की 14 पंचायतों के पात्र बीपीएल परिवारों के सदस्यों ने भाग.