-
5 नवंबर की शाम को, चीन के कुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिंग में पहला चीनी राष्ट्रीय छात्र (युवा) खेल समारोह शुरू हुआ। यह उद्घाटन समारोह “युवा, एकता और मित्रता” की थीम पर केंद्रित था, जिसका आदर्श वाक्य था “नए युग में सपनों का पीछा करते हुए, युवा एक रोमांचक यात्रा पर निकलते हैं।”.