-
ऊना : जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे पीजीआई रेफर किया गया है।.