-
बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि उनके बाएं पैर की चोट ठीक हो गयी है, लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने में‘कई महीने’का समय लगेगा। गौरतलब है कि नवंबर 2022 में एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में मैक्सवेल का पैर फ्रैक्चर हो गया था।.