-
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच प्रयागराज में त्रिवेणी का जल संगम क्षेत्र में लेटे बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गया है। गंगा और यमुना नदियों का जल मंगलवार को दोपहर बाद गर्भ गृह में पहुंच गया और पावन नदियों ने बड़े हनुमान जी को अभिषेक किया।.