भिवानी: जिले के साईबर थाना पुलिस प्रभारी विकास फोगाट ने बताया कि बीते दिनों भिवानी में बुजुर्ग व्यक्ति के साथ न्यूड वीडियो बनाकर लगभग 37 लख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, आठ लोगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया था।
भिवानी: संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी को ग्रामीण बंद और आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर अनाज मण्डी में जिला स्तरीय बैठक हुई।
गुरूग्राम: जिला में 11 फरवरी को एचसीएस और एलाइड सर्विसेज की होने वाली परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा के आयोजन के लिए एडीसी हितेश कुमार मीणा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नारनौल: जिले के पटवारियों की लंबे समय से चल रही हड़ताल 29 वें दिन भी जारी रही पटवारियों ने नारनौल लघु सचिवालय में धरना देकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की ,, और कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानेगी तब तक यह धरना और हड़ताल जारी रहेगी।
पलवल: जिले में बिजली वितरण निगम ने बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए जूनियर इंजीनियरो सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए निगम द्वारा प्रतिदिन के हिसाब से प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है।
चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष नंद लाल शर्मा को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनके अलावा, उन्होंने एचईआरसी के नव नियुक्त सदस्य मुकेश गर्ग को भी पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कुरुक्षेत्र: अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से आशा वर्कर हड़ताल पर दिखाई दी आज पूरे हरियाणा में आशा वर्कों ने जिला स्तर पर हड़ताल की इस दौरान आशा वर्कों ने 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल में भाग लेने की बात भी कहीं।
झज्जर: बीती रात झज्जर शहर के मेन बाजार में स्थित एक मोबाइल के शोरूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस हादसे में करीब ढाई करोड रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। आग की यह घटना शहर के डायमंड चौक पर स्थित नामी ग्रामी मोबाइल शोरूम में लगी।
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम द्वारा सोनीपत जिला में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत ड्राइवर को ₹30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।