लाहौल स्पीति की 165 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही 24 घंटे से बंद पड़ी हुई है और 53 बिजली के ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं। बिजली न होने के चलते ग्रामीण इलाकों में लोगों को अब कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
Himachal News : हिमाचल प्रदेश में विजीलैंस ने बीडीओ को 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। विजीलैंस की टीम ने सोमवार को बीडीओ प्रागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ विजीलैंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी.
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को ओक ओवर से सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना किया। सुक्खू ने कहा कि इनमें से कांगड़ा जिला पुलिस को 14 और मंडी जिला पुलिस को 13 मोटरसाइकिलें दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त शीघ्र ही शिमला, नूरपुर, मंडी.
कुल्लू स्थित हनुमानी बाग के नरसिंह मंदिर में ऐसी ही होली संध्या का आयोजन वैरागी समुदाय द्वारा किया गया। ऐसे में यहां होली के पारम्परिक गीतों का गायन किया गया।