जबरदस्त घरेलू मांग के साथ ही विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्रों में तीव्र बढोतरी को ध्यान में रखते हुये संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति एवं सम्भावनाएँ रिपोर्ट में भारत की वृद्धि दर 2024 में 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है।
वैश्विक परिस्थियों के चुनौतीपूर्ण बने रहने के बावजूद केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का अनुमान है कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 7.3 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि होगी।
आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि फर्जी आरोपों और झूठे केसों के साथ भाजपा दिल्ली सरकार की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप करने की साज़िश रच रही है। आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि फर्जी आरोपों और झूठे केसों के साथ भाजपा दिल्ली सरकार की वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप करने की साज़िश रच रही है। जांच के नाम पर भाजपा चाहती है कि अस्पताल के एमएस काम करने से डर जाए, मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टर टेस्ट लिखने से डरे, स्वास्थ्य विभाग के अफ़सर दवाइयाँ ख़रीदने से डरें।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आज तीखा हमला किया और कहा कि राज्य में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है और सुश्री बनर्जी का जंगल राज चल रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन के मुख्यधारा में लाने के लिए समान अवसर प्राप्त हुए हैं और इससे भारत विकास की यात्रा में हर तरह की असमानता को दूर कर सकेगा।
अभी हाल ही में शिरोमणि अकाली दल ने पहली फरवरी से पंजाब बचाओ यात्रा निकालने का फैसला लिया है। इस फैसले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि जिस अकाली दल ने पंजाब को 15 सालों तक लूटा है वह अब पंजाब बचाओ यात्रा निकालने जा रहा है।.
नेशनल ट्रेडिशनल रेसलिंग्स चैंपियनशिप 2023-24 में बेल्ट रेसलिंग के मुकाबले में पंजाब ने मारी बाजी। पंजाब में जालंधर वैस्ट के बच्चो ने जालंधर का नाम रोशन किया।
चंडीगढ़ : पंजाब के खन्ना में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा जीटी रोड के फ्लाईओवर पर हुआ है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सामने आई.