अयोध्या पर आयी एक नयी पुस्तक में दावा किया गया है कि करीब 31 वर्ष पहले छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने बाबरी ढांचे का हश्र दरअसल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा 1925 में सुझाये गये एक समाधान से प्रेरित था
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की फरीदाबाद टीम द्वारा आज बिजली बोर्ड के जेई सुखपाल तथा एएलएम नवाबुद्दीन को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली शराब नीति (जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था) से जुड़े धन शोधन मामले में जेल में बंद राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की चार अतिरिक्त इकाईयों के गठन से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के विधायक एवं आदिवासी समाज के युवा नेता चैतर वसावा को गुजरात की भाजपा सरकार ने पूरी तरह झूठे मामले में गिरफ्तार किया है।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानों के पायलटों की उड़ान ड्यूटी के नियमों में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किये हैं जिसके बाद पायलटों की थकान संबंधी सुरक्षा जोखिमों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या मामले में अजीवन कारावास की सजा काट रहे 11 दोषियों की 2022 में समयपूर्व रिहाई के गुजरात सरकार के फैसले को अवैध करार देते हुए सोमवार को रद्द कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी को रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष से बाहर निकालने के इरादे का इजहार करते हुए सोमवार को कहा कि गरीब-किसान-महिलाएं और युवा ये चार जातियां यदि सशक्त हो गईं तो भारत सशक्त हो जाएगा।
हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के मार्गदर्शन में आज एसीबी के दो कर्मचारियों नामतः इंस्पेक्टर सोमेश तथा ईएचसी अशोक कुमार को अम्बाला से ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।