-
हिमाचल डेस्कः प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। प्रदेश की 3,754 पंचायतों में से 1,293 पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान का समय दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है, हालांकि 3 बजे तक कतार में खड़े मतदाताओं को वोट डालने का अवसर मिलेगा।.