-
नेशनल डेस्क : ओडिशा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 2021 बैच के IAS अधिकारी और धरमगढ़ के उप-कलेक्टर धीमान चकमा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने उन्हें 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया और तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।.