-
नई दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बृहस्पतिवार को सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता डाटा दर्ज करने वाले 38 निगरानी केंद्रों में से केवल छह केंद्रों ने एक्यूआई का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में होने की सूचना दी।.