-
Punjab Police : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित हो रहे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में पुलिस ने गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों लवप्रीत सिंह उर्फ लव और बलविंदर सिंह उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है।.