अमेरिका के एक अटॉर्नी के अनुसार अमेरिका में स्थायी निवासी के तौर पर रहने वाले एक भारतीय नागरिक ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को नाजी जर्मनी की विचारधारा से प्रेरित तानाशाही में बदलने के इरादे से किराए के एक ट्रक से व्हाइट हाउस पर हमला करने का अपराध स्वीकार किया है।
अमेरिका में खराब मौसम के बीच टेक्सास के चौथे सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन के दो प्रमुख हवाई अड्डों में से एक विलियम पी. हॉबी हवाई अड्डे के रनवे पर सोमवार दोपहर बिजली गिरी।
रूस के सीमावर्ती शहर बेलगोरोद में रविवार को एक इमारत के आंशिक रूप से ढह जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढक़र कम से कम 13 हो गई है और 20 अन्य लोग घायल हुए हैं।
दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में तूफान और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 136 हो गई है, जबकि 125 लोग अभी भी लापता हैं और 756 से अधिक घायल हैं।