पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज जालंधर के प्रसिद्ध बाबा मोहन दास आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जालंधर उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि ज़िला प्रशासन बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि हालाँकि ज़िले में बाढ़ का कोई ख़तरा नहीं है, फिर भी ज़िला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
अर्बन एस्टेट के किडनी अस्पताल में डॉ. राजीव सूद पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने इस केस में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर शहर के निवासियों को आज बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ेगा। शहर के कई हिस्सों में जरूरी मेंटेनेंस कार्यों के चलते बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
जालंधर के कई इलाकों के लोगों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। यह कटौती शहर के 66 के.वी. रेडियल सब-स्टेशन पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य के चलते की जा रही है।
जालंधर (पंजाब): ब्रिटिश संसद सदस्य तनमनजीत सिंह ढेसी ने शुक्रवार को जालंधर में उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश संवर्धन एवं एनआरआई मामले, पंजाब के संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। जालंधर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल और एसजीपीसी कार्यकारी समिति के सदस्य एवं जालंधर सुधार ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह रायपुर ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत.
जालंधर के भोगपुर से एक मासूम बच्ची की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, डल्ला गाँव में महज़ छह महीने की एक मासूम बच्ची अलीज़ा की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
जालंधर का हाई प्रोफाइल झगड़ा दीपक बाली के प्रयासों से सुलझा लिया गया है। दरअसल ईस्टवुड विलेज और जेके लेदर (ब्रू एंड बियर) के मालिक टैबी भाटिया के परिवारों के बीच का झगड़ा शहर में काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था। जिसके बाद अब आम आदमी के जनरल सक्रेटरी तथा कला तथा.