-
श्रीनगर: मंगलवार को रामबन जिले में गंगरू में बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक चलते हुए टेम्पो पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, JK06B-9842 रजिस्ट्रेशन नंबर वाला टेम्पो श्रीनगर से डोडा जा रहा था।.