-
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े दूरसंचार संचालक रिलायंस जियो ने अक्तूबर 2023 में 31.59 लाख मोबाइल उपयोगकर्त्ता जोड़े, जबकि प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटैल के ग्राहकों की संख्या में 3.52 लाख का इजाफा हुआ। ट्राई के मासिक ग्राहक आंकड़ों में यह बात सामने आई। वहीं संकटग्रस्त दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को कोई राहत नहीं मिली।