-
कुल्लू: युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान’ के तहत जिला कुल्लू में तीन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं शामिल हैं।.