10 जनवरी को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
पानीपत: इन दिनों पानीपत पुलिस द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते शहर के विभिन्न बाजारों और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की गई है। फिलहाल पुलिस की इस मुहिम को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है,लोगों का कहना है
यमुनानगर: हरियाणा में गेस्ट टीचर्स 18 साल से नियमित करने की मांग को लेकर करनाल में 117 दिन से धरना दे रहे हैं। यमुनानगर में पिछले 11 दिन से धरना दे रहे गेस्ट टीचर्स ने अब ब्रेक लगा दिया है।
नई दिल्ली: भारतीय इलेक्ट्रिक मार्केट में चाइनीज प्रोडक्ट्स की भरमार है। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्त नियम बनाया है। बिजली के सामान के लिए अनिवार्य गुणवत्ता मानदंड जारी किए हैं।
मुंबई: घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 341.76 अंक उछलकर 71,999.47 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 107.8 अंक चढक़र 21,726.50 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के.
मुंबई: रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से स्थानीय मुद्रा को बल मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।
नई दिल्ली: मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष 15 जनवरी को मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन कुछ चीजों का दान करने से कष्ट, दुख-दर्द दूर होते हैं।
नई दिल्ली: फिनटैक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने वैश्विक वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र तैयार के लिए गुजरात इंटरनैशनल फाइनैंस टैकसिटी (गिफ्ट सिटी) में 100 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी ने यह जानकारी दी। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम का स्वामित्व है।
नई दिल्ली: छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। FY24 की चौथी तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.20% बढ़ी है।