आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि फर्जी आरोपों और झूठे केसों के साथ भाजपा दिल्ली सरकार की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप करने की साज़िश रच रही है। आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि फर्जी आरोपों और झूठे केसों के साथ भाजपा दिल्ली सरकार की वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप करने की साज़िश रच रही है। जांच के नाम पर भाजपा चाहती है कि अस्पताल के एमएस काम करने से डर जाए, मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टर टेस्ट लिखने से डरे, स्वास्थ्य विभाग के अफ़सर दवाइयाँ ख़रीदने से डरें।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आज तीखा हमला किया और कहा कि राज्य में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है और सुश्री बनर्जी का जंगल राज चल रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन के मुख्यधारा में लाने के लिए समान अवसर प्राप्त हुए हैं और इससे भारत विकास की यात्रा में हर तरह की असमानता को दूर कर सकेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र में राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों तथा पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिन का यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख व्यक्तिगत रूप से भाग ले रहे हैं और देश भर से विभिन्न रैंकों के 500 से अधिक पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा ले रहे हैं।