नेशनल डेस्क: दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। हालाँकि जूता CJI तक नहीं पहुंचा और पुलिस ने तुरंत उस वकील को हिरासत में ले लिया।.