Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tag: Latest News

झज्जर में जन्मदिन के तीन दिन बाद इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर की गई हत्या

शुरुआती कारोबार में आयी भारी गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 158 अंक गिर गया।

India, Japan Joint Exercise:राजस्थान में शुरू होगा भारत, जापान का ‘धर्म गार्जियन’ संयुक्त अभ्यास

नई दिल्ली: भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन का पांचवां संस्करण' रविवार को राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय सात के तहत अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना और संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाना है।

Petrol और Diesel की कीमतों में टिकाव, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

किसान आंदोलन: हरियाणा में इंटरनेट सेवा हुई बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस

अंबाला: किसान आंदोलन पार्ट टू के चलते 13 तारीख से इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इंटरनेट सेवा बंद होने से जहां आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी और लोगों के व्यापार पर भी काफी असर पड़ रहा रहा तो,वहीं छात्रों की पढ़ाई में भी बहुत दिक्कत आ रही थी।

अमेरिका चुनाव लीड साउथ कैरोलाइना के प्राइमरी चुनाव में ट्रंप ने हेली को हराया

चार्ल्सटन (साउथ कैरोलाइना): अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को उनके गृह राज्य साउथ कैरोलाइना के प्राइमरी चुनाव में शनिवार को हरा दिया। साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर हेली (52) ने प्राइमरी में हार मिलने के बाद पांच मार्च को ‘सुपर ट्यूजडे’ (महामंगलवार) को होने वाले चुनाव में ट्रंप का मजबूती से मुकाबला करने का संकल्प लिया। पांच मार्च को देशभर के 21 राज्यों में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव होंगे।

एक बुजुर्ग को साइबर ठगों ने बनाया शिकार, 4 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी को दिया अंजाम

फरीदाबाद में एक बुजुर्ग को साइबर ठगों ने बनाया शिकार

देवीलाल चौक में 4.11 करोड़ से बनेगा अंडरपास, नॉर्दर्न रेलवे ने दी मंजूरी

जींद: देवीलाल चौक के पास बैंड जींद पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरपास का जल्द निर्माण शुरू होगा। इस पर नॉर्दर्न रेलवे 4. 11 करोड़ रुपए की राशि खर्च करेगा।

सोझा में बर्फ में फिसली गाड़ी, 3 सैलानी हुए घायल, बंजार से कुल्लू अस्पताल किया गया रेफर

जिला कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां बर्फबारी हुई है। तो वही बर्फ के चलते सड़क पर फिसलन भी बढ़ गई है। ऐसे में उपमंडल बंजार के सोझा में भी बीती रात के समय एक गाड़ी बर्फ पर फिसल गई। वहीं इस सड़क दुर्घटना में तीन सैलानी घायल हुए हैं। तीनो सैलानियों को पहले इलाज के लिए बंजार अस्पताल में भर्ती किया गया।

पानीपत में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, जल्द बनेगा Water Disposal

पानीपत: लगातार कई सालों से बरसात के मौसम में जल भराव की समस्या से जूझ रहे वार्ड नंबर 22 और 23 के निवासियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। नगर निगम यहां एक बड़ा वाटर डिस्पोजल बनाने जा रहा है।

पंजाब में लम्पी स्किन बीमारी से बचाव के लिए व्यापक टीकाकरण मुहिम की हुई शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शनिवार को बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 25 फरवरी से लम्पी स्किन बीमारी से गौधन के बचाव के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण मुहिम शुरू की जा रही है।

Latest Post

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें