-
टोहाना: हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेश संकल्प को अमलीजामा पहनाते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। ब्यूरो की टीम ने टोहाना-नरवाना रोड पर स्थित गांव बलियाला के पास घेराबंदी कर नशीले पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.