-
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी जिले के मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर अब “कबीरधाम” किया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा मुस्तफाबाद में आयोजित स्मृति प्राकट्योत्सव मेला-2025 के दौरान की, जो महान संत कबीर दास की स्मृति में मनाया जा रहा था।.