-
इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में इन दिनों छात्रों ने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। नेपाल की तरह अब पाकिस्तान में भी युवा सत्ता के रवैये से नाराज़ हैं और सड़कों पर उतर आए हैं। यह विरोध शिक्षा सुधारों, ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी और नई ई-मार्किंग प्रणाली के खिलाफ है।.