-
India Nepal Relation : भारतीय थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी नेपाल की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्र के बाद रविवार को भारत लौट आए। इस दौरान उन्होंने नेपाली सेना के साथ रणनीतिक चर्चा की। सेनाध्यक्ष ने यहां गोरखा दिग्गजों के साथ बातचीत की। उन्होंने नेपाली सेना प्रमुख को भारत आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।.