-
भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्यों के हंगामे के कारण शनिवार को सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। बीजद विधायकों ने पिछली बीजद सरकार के दौरान सरकारी भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से स्पष्टीकरण की मांग की।.