-
श्रीनगर: अहमदाबाद में 2026 हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज के स्टेज III का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की पैरा तीरंदाज शीतल देवी को इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है।.