-
पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित बेऊर जेल में शनिवार की सुबह छापेमारी की गई। इस दौरान वार्डों से लेकर शौचालयों तक की गहन तलाशी ली गई।बताया जाता है कि पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के आदेश पर की गई इस छापेमारी में एसडीएम, एएसपी सहित कई बड़े अधिकारी और पुलिसकर्मयिों को लगाया गया था।.