-
नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों पर केंद्र सरकार से सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस से तेल खरीद बंद करने को लेकर बात की है, जबकि भारत के विदेश मंत्रालय ने ऐसी किसी बातचीत से इनकार किया.