-
Murder in Gurugram : हरियाणा के गुरुग्राम शहर में गुरुवार को एक अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी की घर में ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप खुद राधिका यादव के पिता पर लगा है। शुरुआती जांच में पारिवारिक मतभेद और बेटी की सोशल मीडिया पर सक्रियता को विवाद की जड़ बताया जा रहा है।.