-
जम्मू-कश्मीर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ‘नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान’ के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए रियासी पुलिस ने एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.5 ग्राम हेरोइन बरामद की है।.