-
बस्ती/लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि विकसित भारत के निर्माण का सपना हर भारतीय का होना चाहिए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बस्ती में दुबौलिया बाजार स्थित एडी अकादमी में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य और बाल रोग विशेषज्ञ दिवंगत डॉ. वाईडी सिंह के स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण किया.