-
शिमला: शिमला विंटर कार्निवल की आठवीं सांस्कृतिक संध्या बुधवार रात ऐतिहासिक रिज मैदान पर संगीत, नृत्य और उल्लास के रंगों में सराबोर हो गई। साल के आखिरी दिन और नए साल की पहली रात के संगम पर आयोजित इस संध्या ने ऐसा माहौल रचा कि कड़ाके की ठंड भी जश्न के आगे फीकी पड़ गई।.