-
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे हरित और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक नई उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन का शुभारंभ 17 जुलाई को हरियाणा के जींद–सोनीपत रेलखंड पर किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।.