रियो डी जनेरियो। दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सैन्य राजमार्ग पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना साओ जोआओ इवेंजेलिस्टा और साओ पेड्रो डो सुआकुई नगर पालिकाओं के बीच एमजीसी-120 क्षेत्रीय राजमार्ग पर.
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में रविवार को सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राहत आयुक्त नवीन कुमार ने रविवार को बताया कि बिजली गिरने से लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर व शाहजहांपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।.
कराचीः पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने एक कबायली नेता समेत सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बलूचिस्तान में अर्धसैनिक बल ‘लेवीज फोर्सज’ ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को मुर्गा किबज़ई इलाके में हुई जो ज़ोब शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर है।.