-
हिमाचल डेस्क. हिमाचल की राजधानी शिमला से एक बड़े सड़क हादसे की खबर है, जहां निगम विहार के पास सेब की बोरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया।.